22-23 March 2024 Daily Current Affairs

एनवीडिया (Nvidia) ने अपनी नवीनतम कृत्रिम बुद्धिमत्ता चिपB200 ‘ब्लैकवेल’ का अनावरण किया है, जो अपनी उन्नत कंप्यूटेशनल शक्ति और अनुकूलित प्रदर्शन के साथ AI बाज़ार में क्रांति लाने को तैयार है।


सेंट्रल प्लांटेशन क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट (CPCRI) ने हाल ही में भारत में नारियल और कोको की खेती में क्रांति लाने के उद्देश्य से कोको की दो नई किस्मों के साथ नारियल की एक नई किस्म विकसित की है।


  • थीम: वर्ष 2024 में, विश्व गौरैया दिवस की थीम– “Sparrows: Give them a tweet-chance! ”, “I Love Sparrows ” और “We Love Sparrows” है।
  • इतिहास: विश्व गौरैया दिवस की शुरुआत 20 मार्च 2010 को हुआ था। भारत में, इसकी शुरुआत नेचर फॉरएवर सोसाइटी द्वारा की गई थी।

ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड (ग्रिड-इंडिया) ने भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय से मिनीरत्न श्रेणी-I केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (Central Public Sector Enterprise- CPSE) का दर्जा प्राप्त करके एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है 


हाल ही में भारतीय नौसेना के जहाज़ निर्माण कार्यक्रम ने 08 x ASW (एंटी-सबमरीन वारफेयर) शैलो वॉटर क्राफ्ट परियोजना के 5वें और 6वें जहाज़ों ‘अग्रे’ तथा ‘अक्षय’ के लॉन्च के साथ एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

इन जहाज़ों का निर्माण भारतीय नौसेना के लिये कोलकाता में M/S गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) द्वारा किया जा रहा है।


बिहार दिवस 2024 22 मार्च को मनाया, बिहार दिवस की शुरुआत 2010 से हुई, जो बिहार के राज्य बनने की 112वीं वर्षगांठ थी।

स्थापना: 22 मार्च 1912राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ: 26 जनवरी 1950 कोराजधानी और सबसे बड़ा शहर: पटना


भारत ने हैती से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन इंद्रावती शुरू किया है।

2010 के भूकंप के बाद से स्थिति खराब हो गई है, गिरोह हमले कर रहे हैं, पुलिस स्टेशन जला रहे हैं, हवाई अड्डे को बंद कर रहे हैं और कैदियों को रिहा कर रहे हैं


जिंदल स्टील एंड पावर के अध्यक्ष नवीन जिंदल को शीर्ष समिति द्वारा सर्वसम्मति से इंडियन स्टील एसोसिएशन (आईएसए) का अध्यक्ष चुना गया है, 


पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के ध्वजवाहक के रूप में किसे चुना गया है- शरत कमल

विश्व जल दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है- 22 मार्च

इसरो ने कर्नाटक के चैलकेरे से रीयूजेबल लांच व्हीकल के लैंडिंग मिशन की सफल टेस्टिंग की, इसे क्या नाम दिया गया है- ‘पुष्पक’ 

Leave a Reply