9-10 JULY 2024 Daily Current affairs

हाल ही में  पृथ्वी सूर्य के चारों ओर अपने परिक्रमा पथ के उस बिंदु पर पहुँची जो सूर्य से सर्वाधिक दूर है, जिसे अपसौर (Aphelion) कहा जाता है

हाल ही में भारत का स्वदेशी रक्षा उत्पादन वर्ष 2023-24 में 1.27 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुँच गया, जो वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में 16.7% की वृद्धि है।

भारत  के स्वदेशी रूप से विकसित लाइट टैंक ज़ोरावर के आदिप्रारूप (Prototype) का अनावरण किया, इसे DRDO और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया

हिंदू प्रकाशन समूह ने वृंदा रामानन द्वारा लिखित ‘समयपुरम- द सेक्रेड सीट ऑफ शक्ति’ नामक कॉफी-टेबल बुक जारी की है, जिसमें देवी मरियम्मन को समर्पित समयपुरम मंदिर के इतिहास और सांस्कृतिक महत्त्व का वर्णन किया गया है।

टाटा पावर ने उत्तर प्रदेश में ‘घर-घर सोलर’ पहल शुरू की

भारत इस अक्टूबर में बंगाल की खाड़ी में संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ प्रतिष्ठित मालाबार नौसैनिक अभ्यास की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

डॉ. अर्पित चोपड़ा को होम्योपैथी में अग्रणी कार्य के लिए प्रतिष्ठित उत्कृष्टता पुरस्कार मिला

जनरेटिव एआई (जेनएआई) नवाचारों में भारत पांचवें स्थान पर है, जो चीन, अमेरिका, कोरिया गणराज्य और जापान से पीछे है।

भारतीय स्क्वैश खिलाड़ियों ने मलेशिया के जोहोर शहर में आयोजित एशियाई स्क्वैश डबल्स चैंपियनशिप 2024 में दो खिताब जीते हैं। भारतीय टीम ने पुरुष युगल और मिश्रित युगल का जीता है।

एचसीएल टेक की अध्यक्ष रोशनी नादर मल्होत्रा को फ्रांस ने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “शेवेलियर डी ला लीजन डी’होनूर” (नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) से सम्मानित किया गया है

महाराष्ट्र को कृषि और ग्रामीण समृद्धि के लिए नई नीतियां अपनाने और विकासात्मक पहलों के लिए वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ कृषि राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। 

पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक कौन होंगे- पीवी सिंधु और शरथ कमल 

जून महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ का अवार्ड किसने जीता- जसप्रीत बुमाराह

आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ का अवार्ड किसने जीता- स्मृति मंधाना 

हाल ही में हरियाणा का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी किसे नियुक्त किया गया है- पंकज अग्रवाल

Leave a Reply